बंटवारे के बाद वीरान हुई मस्जिदों कर रहे आबाद
देश की आजादी के साथ बंटवारे के रूप में एक बड़ी विपदा भी साथ आई थी। जिसने देश के मुसलमानो पर बड़ा कहर ढहाया था। लाखों-करोड़ों की संख्या में सीमा क्षेत्रों के करीब रहने वाले मुसलमानों को अपना मुल्क छोड़ पाकिस्तान जाकर बसना पड़ा था। जिसके बाद इन इलाकों की मस्जिद, दरगाह और ख़ानक़ाह वीरान हो गई। बँटवारे के 70 साल बाद आज भी ये वीरान है।
हालांकि अब पंजाब के मुसलमानों ने इन मस्जिदों को आबाद करने की पहल शुरू कर दी है। रोपड़ के एक गांव में जर्जर पड़ी मस्जिद को दोबारा ज़िंदा कर इस पहल को शुरू किया गया है। पंजाब के तमाम गांवों में उन मस्जिदों को रिनोवेट किया जा रहा है, जिसे बंटवारे के वक़्त मुसलमान छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे।
No comments:
Post a Comment